अकाउंटस में देश में प्रथम रही सतलुज स्कूल की नीतिका

ऐलनाबाद, 19 मई, 2010
सी.बी.एस.ई. के 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में ऐलनाबाद के विद्यार्थियों ने अलग-अलग मायनों में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। इन्हीं उपलब्धियों में से एक उपलब्धि सतलुज पब्लिक स्कूल की छात्रा नीतिका बंसल ने हासिल की है, जिसने अकाउंटस विषय में 100 में से 100 अंक हासिल कर अंकों के लिहाज से अकाउंटस विषय में देश में प्रथम स्थान हासिल करने वालों की सूची में अपना स्थान बनाया है। विद्यालय प्रबंधक राजरानी गोयल एवं प्रशासनिक प्रबंधक राजकुमार भार्गव ने बताया कि नीतिका की इस उपलब्धि से पूरा शहर गौरवान्वित हुआ है तथा इसने अकाउंटस विषय को मुश्किल विषय कहने वाली बातों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने बताया कि नीतिका की अकाउंटस विषय की उपलब्धि के अलावा विद्यालय के विद्यार्थियों ने गणित में 97, भौतिक विज्ञान में 95 तथा अर्थशास्त्र में 91 अंक हासिल किए हैं। उक्त विषयों में विद्यार्थियों ने ऐलनाबाद में प्रथम स्थान प्राप्त करने का गौरव हासिल किया है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों नीतिका बंसल ने 500 में से 441, विक्रम भादू ने 438, अजयपाल ने 433, शैलजा गर्ग व विजय सिंगला ने 431, राहुल लढ़ा ने 421, अभिषेक बंसल ने 419, कोमल बंसल ने 417 तथा रिया धानुका ने 406 अंक हासिल कर मेरिट में स्थान हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है।